जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर। सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मानव अधिकार सहयोग संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया के नेतृत्व में बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और भोजन वितरित किया।कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 'मीरी-पीरी' के सिद्धांत और सेवा भाव को याद किया गया। संस्था की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि गुरु साहिब ने समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा व रक्षा का संदेश दिया है, जिसे जीवन में अपनाना चाहिए।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुमन महतो और झारखंड गुरुद्वारा एवं सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि गुरु महाराज ...