गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान
देहरादून, जुलाई 1 -- हरिद्वार। सिक्ख समाज के 6वे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व पर देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में देर शाम विशेष दीवान सजाया गया जहां सैकड़ों की संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और स्थानीय संगत ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव के पुत्र गुरु हरगोबिंद साहिब ने अपने जीवन में चार युद्ध (धर्मयुद्ध) लड़े और फतेह पाई। उन्होंने अकाल तख्त की स्थापना कर लोगों को आध्यात्म से जोड़ा। यह भी पढ़ें- गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल वह परमात्मा के रूप थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.