गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह। सिख पंथ के छठे गुरु, धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 431वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही मत्था टेकने और गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रकाश पर्व को लेकर 48 घंटों से चल रहे अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता के बाद विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया। इसमें स्थानीय रागी जत्थे ने गुरुबाणी का रसभिना कीर्तन कर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रागी जत्थे द्वारा गाये गए श्लोक सतिगुरु मेरा मारि जीवालै सभ किछु जाणै जिसु का सभु मालै, साचा साहिबु सचु तपावाउ जिसु होइ दइआ तिसु मिलै निवाउ को सुनकर संगत निहाल हो उठी। इस दौरान पूरा गुरुद्वार...