गुरु हमारे जीवन में ज्ञान शांति सफलता और सद्बुद्धि का फैलाते हैं प्रकाश : अनुज
देवघर, जुलाई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। पतंजलि परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को बम्पास टाउन, केकेएन स्टेडियम, नवदुर्गा, जसीडीह बरनवाल धर्मशाला, आईटीआई कुचियागढ़ा, नंदन पहाड़ योग कक्षा आदि स्थानों पर सामुहिक योग, हवन-यज्ञ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या गुरु भाई बहनों ने हवन कर स्वामी रामदेव के लिए स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। मौके पर गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु वह दीपक है जो हमारे जीवन में ज्ञान शांति सफलता और सद्बुद्धि का प्रकाश फैलता है। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों को माता-पिता और गुरु का हमेशा सम्मान करने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योग समिति ने किया हवन-पूजन, योग शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.