गुरु शिष्य परंपरा योजना में मिलेगी छात्रवृत्ति
फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, सरसमल। डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत लुप्त होती कला विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले गुरु, संगतकार और शिष्यों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत गुरु को प्रति माह 7500 रुपये, संगतकार को 3750 रुपये और प्रत्येक शिष्य को 1500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। पात्र गुरुओं और शिष्यों की सूची कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा को भेजी जाएगी। योजना की अधिक जानकारी के लिए सेक्टर-7 स्थित विभागीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.