गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संगीत की आत्मा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज के स्नातकोत्तर संगीत विभाग ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को संगीत में गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षण विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने की। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संगीत की आत्मा है। यह केवल ज्ञान के हस्तांतरण का माध्यम नहीं, बल्कि एक पवित्र संबंध है। विश्वविद्यालय कुलगीत के संगीतकार डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि संगीत की साधना में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। इस मौके पर विभाग के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की प्रस्तुतियां दीं। संगोष्ठी में डॉ. रीमा कुमारी, डॉ. शशिकांत पाण्डेय, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अंजना कुमारी, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. सुधांशु सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.