धनबाद, जुलाई 31 -- सनातन संस्था की ओर से गुरुवार को पुराना बाजार स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन (हावड़ा मोटर्स) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के 81 स्थानों व झारखंड के दो स्थानों पर एक साथ महोत्सव आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष फूल सिंह ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ज्ञान, विज्ञान, कला, संगीत और अध्यात्म का विश्वगुरु रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शिक्षा नीति के कारण देश अपनी गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से दूर होता गया, इसलिए भारतीय संस्कृति के वास्तविक स्वरूप और गुरु-शिष्य परंपरा को पुनः समाज के सामने स्थापित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सनातन संस्था महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- हिंदू जन जागृति समिति ने मनाया गुर...