प्रयागराज, अगस्त 23 -- साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था सरोकार की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित शंकर लाल मेमोरियल सभागार में प्रो. ओपी मालवीय व भारती देवी स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने दुर्ग के रहने वाले वरिष्ठ कहानीकार कैलाश बनवासी को प्रो. ओपी मालवीय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई। प्रो. मालवीय को याद करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि मालवीय ग्लैमर से कोसों दूर रहते थे। वरिष्ठ आलोचक डॉ. गोरख नाथ पांडे ने कहा कि प्रो. मालवीय के सामाजिक कार्य शहर की धरोहर हैं। उनकी विरासत को आगे बढ़ाते रहना जरूरी है। शिक्षाविद डॉ. सरफराज़ ने कहा कि प्रो. मालवीय गुरु-शिष्य परंपरा के सच्चे संवाहक थे। शिक्षक जैनब सिद्दीकी ने रॉबर्ट ब...