लखीसराय, जुलाई 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से गुरु पूजन, प्रवचन, भजन-कीर्तन, सत्संग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालु अपने-अपने गुरुजन का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गुरु शिष्य परंपरा का प्रतीक आषाढ़ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कागुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रमुख पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्या...