प्रयागराज, जुलाई 29 -- श्री सच्चा बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु का पारंपरिक तरीके से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आश्रम के संरक्षक स्वामी डॉ. चन्द्रदेव महाराज ने कहा कि गुरु वह मार्ग है जो मानव को ईश्वर तक पहुंचाता है और ईश्वर के विषय में ज्ञान कराता है। कार्यक्रम में प्रवेश ब्रह्मचारी, डॉ. शत्रुघ्न ब्रह्मचारी, विद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण त्रिपाठी, आचार्य शम्भू नाथ तिवारी, अमित ब्रह्मचारी, अम्बेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में महर्षि महेश योगी आश्रम में वैदिक विधिविधान से गुरु पूजन किया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गुरु महिमा का गुणगान, श्रद्...