बदायूं, जुलाई 28 -- बदायूं, प्रमुख संवाददाता। गुरु रविदास की 650वीं जयंती और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, भाजपा द्वारा 29 जुलाई से गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 फरवरी को उनकी जयंती तक चलेगा। भाजपा गुरु वंदन संग सामाजिक समरसता का संदेश लेकर निकलेगी। प्रथम चरण समरसता दीप अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी श्री गुरु रविदास मंदिरों में भव्य सामूहिक दीपोत्सव एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ होने वाले कलश वंदन अभियान के क्रम में जनपद में भी पावन मिट्टी युक्त कलशों के आगमन पर संत-महात्माओं, मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्धज...