सासाराम, जुलाई 28 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, मानवता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि अभियान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संत रविदास जयंती पर भाजपा निकालेगी यात्रा, जलेंगे दीप यह भी पढ़ें- संत गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का देशव्यापी अभियान शुरू यह भी पढ़ें- Fatehpur News: संत रविदास जयंती पर चलेगा जनजागरण अभियान...