बिजनौर, फरवरी 2 -- बिजनौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर नहटौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओम कुमार अपनी धर्मपत्नी शोभा रानी (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा, बिजनौर) के साथ नहटौर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में शोभायात्राओं का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। ग्राम लाडनपुर, शादीपुर कला, जलालपुर हसना, मीमला मुस्तफाबाद, पपसरा, जरीफपुर चतर, सीकरी बुजुर्ग, लल्लावाला सहित विभिन्न गांवों में आयोजित शोभायात्राओं में विधायक ओम कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सशक्त समाज का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.