गुरु रविदास जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश का स्वागत
बांका, अगस्त 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र कलश के स्वागत एवं जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को बांका जिला समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र पर पुष्पार्चन कर की गई। उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डीडीसी देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, द्वारिका प्रसाद मिश्र समेत जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुपौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.