गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
बगहा, जुलाई 29 -- जमुनिया, ए.सं. सहोदरा स्थित धर्मशाला देवाढ़ में भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने सुभद्रा माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ की। इस दौरान गुरु रविदास महाराज के जीवन, सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। बताया गया कि यह अभियान 22 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं च्द्रिरका गुरो, किशोर कुमार गुरो, विजय महतो, उमेश प्रसाद, गोपाल कुमार, माधुरी देवी, मंजू देवी एवं किरण देवी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पंजीयार को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.