नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भाजपा ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सात महीने तक चलने वाले देशव्यापी अभियान की सोमवार को घोषणा की। पार्टी ने कहा कि वह सामाजिक समरसता का उनका संदेश देश के हर गांव तक पहुंचाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा जयंती वर्ष को 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी, 2027 तक चलेगा। जयंती समारोह के तहत पहला कार्यक्रम मंगलवार को होगा। इसमें वाराणसी स्थित रविदास जन्मस्थली की मिट्टी से भरे 131 कलशों का पूजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प 29 को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इन पवित्र कलशों...