गुरु रविदास की जयंती पर शुरू हुआ समरसता संकल्प अभियान
एटा, जुलाई 27 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया है। सोमवार को अभियान की शुरूआत करते हुए जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अभियान में 29 जुलाई को दीप उत्सव मनाया जाएगा। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों की सूची तैयार कर 29 जुलाई को वृहद स्तर पर 'दीप उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। 28 जुलाई को जन्मस्थली से कलश यात्रा जिले की विशेष टोली गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली गोवर्धनपुर वाराणसी पहुंचेगी। कार्यशाला का संचालन जिला संयोजक जितेन्द्र दिवाकर ने किया। कार्यक्रम में विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, अर्जुन सिंह कश्यप, अभिषेक शर्मा, विजय मिश्रा, शिशुपाल सिंह यादव, अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.