कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर। खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 359 वां पावन प्रकाशोत्सव शनिवार को पूर्ण गुरु मर्यादा, उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया। बर्फीली हवाओं के बीच लाखों की संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। भव्य दीवान सजा जहां संगत ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। श्री गुरु सिंह सभा मोतीझील में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव मनाती है। तीसरे व अंतिम दिन सब सुबह से कतारबद्ध हो श्रद्धालु रूप में श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर सरबंसदानी गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित किया। दशमेष पिता के गुरु पर्व के मुख्य दीवान का आरम्भ श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इसके बाद आनन्द साहिब व अमृत वेले की अरदास हुई। गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.