गुरु भक्त और भगवान के बीच में दीवार नहीं द्वार है
बरेली, जून 9 -- मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु भक्त और भगवान के बीच द्वार हैं, दीवार नहीं। जो गुरु शिष्य की निष्ठा भगवान से हटाकर स्वयं में जोड़ता है, विवेकी शिष्य उसे स्वीकार नहीं करता। भक्ति में भगवान सर्वोपरि हैं। कथा समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, संजय आनन्द, गोविंद तनेजा आदि मौजूद रहे। रवि छाबड़ा ने बताया कि 11 से 17 जून तक मंदिर में कथा व्यास प्रेम निधि महाराज श्री गौ भागवत कथा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.