बिजनौर, अप्रैल 12 -- नहटौर। सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वाले कहते हैं कि गुरु में भक्ति और निष्ठा को बढ़ाओगे तो तुम्हारा मार्ग और भी सहज हो जायेगा। परमेश्वर तो परम पवित्र है, उसे बिना तपस्या के प्राप्त नहीं किया जा सकता।रविवार को सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले कोतवाली ऱोड स्थित आश्रम में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमेशा सत्य और असत्य का विचार करते रहो और आत्मा के अनन्त प्रकाश में विराजमान परमेश्वर को आराधना के फूल चढ़ाते रहो। गुरु मन्त्र के जपने से मनुष्य जितना पवित्र होता है उतना और किसी भी साधन से नहीं हो सकता। यदि तुम सतकर्म करोगे व ध्यान और जप से पुराने पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि घंटों लम्बी प्रार्थना से अच्छी प्रार्थना वो है कि जो एकाग्र मन से ध्यानपूर्वक की जाती है। घंटों तक ग्रंथ का पाठ करने से केवल एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.