गुरु बिना ज्ञान संभव नहीं : स्वामी भगवतानंद
भागलपुर, मई 4 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि गुरु महान हैं। बिन गुरु ज्ञान संभव नहीं है। अतः हमें गुरु के शरण में जाना चाहिए। उनका सम्मान करना चाहिए। ये बातें परशुरामपुर दियारा पंचायत के कुशालपुर में आयोजित संतमत सतसंग प्रवचन में आचार्य स्वामी भागवतानन्द जी ने प्रवचन करते हुए कही। पुरुषोत्तम, रवि नंदन आदि ने भी प्रवचन किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाही अदिति, रूक्मिणी देवी, मंजू देवी, दीपनारायण भगत, शांति देवी, प्रकाश रजक दखली, श्याम मंडल, भागवत मंडल, वंशीधर मंडल, बासुकीनाथ प्रभाकर, ममता, अमित, ओमराज, सोमराज, पूनम देवी, रामस्वरूप रजक, पोली रजक, पिंटू रजक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.