पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को भाजपा पूरे देश में 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 अर्थात माघी पूर्णिमा तक, समरसता संकल्प अभियान, के रूप में मनाएगी। अभियान के माध्यम से संत रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान का व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। गुरु पूर्णिमा के अवसर बुधवार को वाराणसी से देशभर के लिए विभिन्न कलश रथ निकाली जाएगी। झारखंड आनेवाली कलश रथ, बुधवार को ही पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा से प्रवेश करेगी जिसकी स्वागत करने बाद भाजपा कार्यकता आगवानी ...