चम्पावत, जुलाई 29 -- सतीश जोशी, चम्पावत। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद पुरी महाराज को शिष्टाचार भेंट कर प्रदान किया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं डीएम मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री का संदेश उन्हें ससम्मान भेंट किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वामी धर्मराजानंद पुरी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर में होने वाली अनवरत लोक-कल्याण की प्रार्थनाएँ एवं आध्यात्मिक चेतना पूरे प्रदेश को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा का दायित्व ईश्वर की कृपा एवं संत-महात्माओं के आशीर्वाद से ही पूर्ण निष्ठा और धर्म के मार्ग पर निभाने की प्रेरणा मिलती है। यह भी ...