गुरु पूर्णिमा व वेदव्यास जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
बोकारो, जुलाई 29 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2ए में गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने कविता, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वेदव्यास के जीवन, उनके महान योगदान व गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार व मार्गदर्शन से शिष्य के जीवन को सफल और सार्थक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान, श्रद्धा व कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा व वेदव्यास की जयंती कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.