गुरु पूर्णिमा महोत्सव तैयारी के लिए बैठक
सहरसा, जून 2 -- सहरसा। जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को विनोबा आश्रम, पूरब बाजार में उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार राणा ने किया। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। सदस्यों ने माना कि महोत्सव की तिथि निकट होने के कारण तैयारियों में तेजी लाना आवश्यक है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक रविवार को विनोबा आश्रम स्थित कार्यालय में नियमित बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। समिति के सदस्यों ने महोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज का 20वां महापरिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.