गुरु पूर्णिमा बुधवार को, प्रीति योग में ज्यादा शुभप्रद
कुशीनगर, जुलाई 28 -- कुशीनगर। आषाढ माह में पड़ने वाला गुरू पूर्णिमा बुधवार को होगा। इस बार गुरु पूर्णिमा पर विशेष योग बन रहा है। गुरुपूर्णिमा के दिन मिल रहे प्रीति योग, जो अत्यन्त ही शुभप्रद है। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा एवं स्नान दान की पूर्णिमा माना जाता है।महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं प्रीति योग मिल रहा है, जो अत्यन्त ही शुभ योग है। धर्मशास्त्रों में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूर्णिमा कहते है। बताया कि हमारे शास्त्रों में गुरु शब्द का अर्थ गु का अर्थ अन्धकार और रू का अर्थ प्रकाश अर्थात् अज्ञान को समाप्त कर प्रकाश ( ज्ञान) की ओर ले जाने वाले को गुरु कहते है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.