पूर्णिया, जुलाई 30 -- पूर्णिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यूरोकिड्स प्री-स्कूल, पॉलिटेक्निक चौक, पूर्णिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षकों के सम्मान के महत्व से परिचित कराना था। इस अवसर पर एक नन्हे छात्र ने गुरु की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अन्य बच्चों ने गुरु के समक्ष ध्यान लगाकर एवं सम्मान प्रकट करते हुए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विद्यालय परिसर भक्तिमय और संस्कारमय वातावरण से गूंज उठा। विद्यालय के निदेशक डॉ. चंदन कुमार सुमन एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि गुरु जीवन के सच्चे पथ-प्रदर्शक होते हैं। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति में गुरू को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान वे केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि बच्चों में अच...