रामगढ़, अगस्त 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर स्थित संतमत सत्संग महर्षि मेंहीं आश्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गुरु भाई-बहन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य प्रवचन के लिए कुप्पाघाट से पधारे महर्षि निर्मला नंद बाबा एवं बालकृष्ण बाबा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाए, वही सच्चा गुरु कहलाता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य का ...