गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा, संस्कार एवं वैदिक परंपरा का अनुपम संगम
रामगढ़, जुलाई 30 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में बुधवार को महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा का शुभारंभ विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित मधुर भजनों से किया। जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महर्षि वेदव्यास के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वैदिक परंपरा के अनुरूप आयोजित हवन में सभी ने सहभागिता की, जिससे विद्यालय परिसर आध्यात्मिक एवं धार्मिक सद्भाव के वातावरण से आलोकित हो उठा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संत कबीरदास के गुरु महिमा से संबंधित दोहों का प्रभावशाली पाठ किया तथा गुरु गीता में वर्णित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.