कोडरमा, जुलाई 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को झुमरी तिलैया, कोडरमा से गायत्री परिवार के 25 परिजनों का जत्था शांतिकुंज, हरिद्वार के लिए रवाना हुए। सभी परिजन गुरु वंदना, साधना व आध्यात्मिक प्रशिक्षण में भाग लेकर गुरु के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने व समाज में उसका प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। जत्था के नायक व गायत्री परिवार के पूर्व मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पांच परिजन चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु वाणी का अमृत ग्रहण करने के बाद लौटेंगे। वहीं 20 परिजन एक अगस्त से नौ अगस्त तक शांतिकुंज में आयोजित नौ दिवसीय विशेष साधना एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे।रवाना यह भी पढ़ें- दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा पर्व का शुभारंभ, गुरुधाम शांति...