मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित महादेव आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने महादेव आश्रम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म व सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रसिद्ध संत स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज और समाजसेवी के.के. शर्मा ने भी आश्रम पहुँचकर गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर चर्चा की। संतों ने संदेश दिया कि गुरु अपने ज्ञान से शिष्य के जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर सत्य के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। दिनभर आश्रम में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में गुरुपूर्णिमा पर किया गया गुरु पूजन श्रद्धालुओं ने समाज और देश के कल्याण की कामना करते हु...