आजमगढ़, जुलाई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर गुरु परंपरा का सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गणेश मंदिर, दक्षिण मुखी माता मंदिर तथा प्रसिद्ध चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत को अंगवस्त्रम् भेटकर करने के साथ ही सम्मानित किया। साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें मिठाई भेंट की और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजे गए गुरुजन गुरु पूर्णिमा केवल एक पर...