सराईकेला, जुलाई 29 -- राजनगर।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संचालित गायत्री परिवार ट्रस्ट, सरायकेला द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायी आध्यात्मिक भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने दुग्धा स्थित श्री श्मशान काली शक्तिपीठ पहुँचकर पूज्य ब्रह्मचारी बाबा आर्तत्राण दास जी से सौजन्य भेंट की तथा उन्हें गायत्री परिवार का विचार अभियान "प्रज्ञा अभियान" भेंट स्वरूप प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गुरु जीवन को सही दिशा दिखाते हैं : डीएम नितिकागुरु पूर्णिमा का महत्व इस अवसर पर पिंटू राउत ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महान पर्व है। प्रज्ञा अभियान के माध्यम से युगऋषि...