आदित्यपुर, जुलाई 29 -- गम्हरिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर में विद्यार्थियों की ओर से शिक्षकों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा मनायी गयीकार्यक्रम की गतिविधियाँ इस दौरान विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित कविताएं, नारे और प्रेरक प्रस्तुतियां देकर गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर भी सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती सुषमा एवं श्रीमती अर्चना ने गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों...