गुरु पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में शिवभक्तों ने किया जलार्पण
जामताड़ा, जुलाई 29 -- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में शिवभक्त करमदहा स्थित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बराकर नदी में पवित्र स्नान किया, इसके बाद मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर फूल-बेलपत्र अर्पित किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी एवं परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। दुखिया बाबा मंदिर के अलावा परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर दिनभर ''हर-हर महादेव'', ''जय भोलेनाथ'' और ''ॐ नमः शिवाय'' के जयघोष से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- Sawan Kavad Yatra 2026: आखिर सुल्तानगंज से ही क्यों लाया जाता है बाबा बैद्यनाथ के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.