देहरादून, जुलाई 29 -- देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया। सर्व प्रथम हनुमान जी का पवित्र गंगाजल से स्नान करवाकर सिंदूर और चमेली के तेल संग चोला चढ़ाया गया। नए वस्त्र आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। विशेष पूजा अर्चना के साथ पंडित कमल जोशी और मंडली ने विशेष संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। यज्ञ, भजन कीर्तन के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। अपने गुरु पूर्णिमा संदेश में योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी ने कहा गुरु कोई व्यक्ति नहीं बल्कि जीवन की आदर्श राह दिखाने वाली एक परम सत्ता है। वहीं डॉ.जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अंगवस्त्र, उत्तराखंड के पारम्परिक उत्पाद और स्नेह पत्र भेजा गया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर्व पर ऋषिकेश के ज...