लोहरदगा, जुलाई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: गुरु पूर्णिमा उत्सव में अभिभावक गोष्ठी, शैक्षिक विकास पर मंथनकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राय, अभिभावक प्रतिनिधि जीतराम बड़ाईक और शीला अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय और कालेज प्रभारी नीतू ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांज...