गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत
आगरा, जुलाई 30 -- गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट पहुंचे एक श्रद्धालु की बुधवार तड़के बस से कुचलकर मौत हो गई। बस से उतरते समय अचानक बस को चला देने से वह पहिए के नीचे आ गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा कासगंज जिले के कछला गंगा घाट के निकट कश्यप ढाबा के सामने बुधवार तड़के करीब चार बजे हुआ। फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी खेतपाल पुत्र हीरालाल अपने भतीजे रामचंद्र पुत्र नवल सिंह के साथ निजी बस से गंगा स्नान करने आए थे। बस गंगा घाट के पास पहुंची तो खेतपाल उतरने लगे। यह भी पढ़ें- Badaun News: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पहिए के नीचे आ गए। हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.