गुरु पूर्णिमा पर कांवरिया पथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
मुंगेर, जुलाई 29 -- असरगंज, निज संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर हो गया। सुबह से ही सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, की ओर पैदल रवाना होने वाले कांवरियों की लंबी कतारें मार्ग पर नजर आईं। केसरिया वस्त्र धारण किए श्रद्धालु कंधे पर गंगाजल से भरी कांवर लेकर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रावणी मेले से पहले पड़ने वाली गुरु पूर्णिमा के कारण दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इसी दौरान भागलपुर के नवगछिया निवासी अरुण बाबा कांवरियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। उनकी पांच फीट से अधिक लंबी जटा, हाथ में कमंडल और कंधे पर कांवर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.