सोनभद्र, जुलाई 29 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में गुरु पूर्णिमा पर इन-हाउस फैकल्टी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंतरिक संकाय सदस्यों के योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से जिन्होंने गैर -अधिकारी (नॉन-एक्जीक्यूटिव) से अधिकारी (एक्जीक्यूटिव) संवर्ग में चयन हेतु आयोजित परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सम्मानित किया।समारोह में एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। परीक्षाओं में कोल इंडिया के कुल 568 अभ्यर्थी चयनित हुए जिनमें से एनसीएल से 138 अभ्यर्थी शामिल रहे जो सर्वाधिक 24.30 प्रतिशत चयन दर है। इसअवसर पर महाप्रबंधक (एचआरडी), राजन मेक, महाप्रबंधक (आईइ), मनोज कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (आईइ), रवि रंजन, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन), अनुषा चेपूरी, वरीय प्रबंधक (मानव स...