गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम धूमधाम से मना
सिमडेगा, जुलाई 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में श्रद्धा, समर्पण और संस्कार के साथ गुरु पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी महान परंपरा का स्मरण करते हुए विद्यालय परिवार ने गुरु-शिष्य संबंध की गौरवशाली विरासत को सजीव रूप में अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक द्वारा महर्षि वेदव्यास, माँ सरस्वती, भारत माता एवं ओम् के पवित्र चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। सम्पूर्ण सभागार वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्प-सुगंध एवं भक्तिमय वातावरण से आलोकित हो उठा। इसके उपरांत महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण की यह भावपूर्ण अभिव्यक्ति उपस्थित सभी जनों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रही। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.