गुरु पूर्णिमा : घरों में 24 रेखाएं खींचकर बनाएं व्यासपीठ
वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गुरु पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु आश्रमों में जाते हैं। ऐसा न कर पाने वाले घरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रत्यक्ष गुरु दर्शन का पुण्य पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें घरों में पूजास्थल पर व्यासपीठ बनाना होगा। गुरु पूर्णिमा की तिथि पर गुरु पूजन के विधान में व्यासपीठ बनाना सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसे बनाने के लिए लकड़ी की चौकी पर श्वेत वस्त्र बिछाना होता है। उस पर पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की ओर 12-12 रेखाएं खींचनी होती है। तदुपरांत, दसों दिशाओं में अक्षत का छिड़काव करके दिग्बंधन करना होता है। इसके बाद गुरु पूजन की प्रक्रिया शुरू होती है। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर गौरक्षा का संकल्प लें काशीवासी ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार ब्रह्मा, परावर शक्ति, व्यास, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.