संभल, नवम्बर 17 -- पथरा तिराहा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में सिक्ख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 556 प्रकाशोत्सव रविवार को धूम-धाम व प्यार, सत्कार के साथ मनाया गया। जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लंगर बरता गया। शुक्रवार से चल रहे श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के बाद प्रात:10:30 विशेष कीर्तन-दरबार सजाया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर से आये रागी जत्था भाई सोहन सिंह ने अपने साथियों के साथ सबद-गुरबाणी में सतिगुर नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जगि चानण होआ। जिउ करि सूरज निकलिआ, तारे छपि अंधेर पलोआ आदि सुनाए। बिजनौर से आये भाई परमजीत सिंह ने तारण गुरुनानक आया,, आदि सबद कीर्तन से साध संगत को जोड़े रखा चन्दौसी गुरुद्वारा साहिब से ज्ञानी सुखप्रीत सिंह ने भी सबद- गुरबाणी द्वारा दूर-दराज आये गुरु प्रेमी साध संगत को निहाल किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.