कानपुर, मार्च 17 -- (फोटो) कानपुर। गुरु नानक ऑटो मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले होली मिलन समारोह मनाया गया। गुरु नानक पार्क में आयोजित समारोह में व्यापारियों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत सिंह भाटिया, मुकुंद मिश्रा, सुनील बजाज, रामेश्वर लाला, कृपाशंकर त्रिवेदी, कपिल सब्बरवाल, संत मिश्रा, सत्य जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...