रामपुर, मई 9 -- शुक्रवार को नगर के बिलासपुर से गुरु नानक एकेडमी विद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव एवं प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई। सत्र में अग्निशमन विभाग के फायर ट्रेनर पिरत पाल सिंह ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण,उससे बचाव के तरीके में बनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में ट्रेनर द्वारा अग्निशमन यंत्र के उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्न और सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा बताया गया कि ऐसे सत्र से छात्र छात्राओं एवं अध्यापकगणों में इमरजेंसी के समय में जागरूकता प्रदान की जाती है। यह ...