संभल, नवम्बर 24 -- गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी पर रविवार को महिला कीर्तन सत्संग मंडल द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया जिसमें काफी लोगों ने लंगर छका। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में रविवार को महिला कीर्तन संत्सग ने शाम 4:30 बजे से प्रभातफेरी निकाली। जोकि गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर श्री गुरु तेग बहादुर गेट से सुभाष रोड होते हुए फुब्बारा चौक होकर गुरुद्वारा साहिब करीब 6:30 बजे पहुंची। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। इसमें काफी लोगों ने लंगर छका । मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में सुबह 6 बजे से कीर्तन दरबार शुरु होकर करीब 10:30 बजे समाप्त होगा। शाम 6 बजे से बाहर से आये कथा वाचक एवं कीर्तन जत्था दरबार सजाएंगे। जोकि रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.