जमशेदपुर, मार्च 18 -- शिव सिंह बागान कॉलोनी में सोमवार को आस्था और उत्साह का माहौल देखा गया, जहां श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्मित भव्य हॉल को औपचारिक रूप से संगत को समर्पित कर दिया गया। इस अवसर पर गुरु महाराज का प्रकाश नए हॉल में सुशोभित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गुरु महाराज का प्रकाश ग्राउंड फ्लोर पर होता था, जिसे अब नवनिर्मित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अवसर पर सीजीपीसी ने गुरुद्वारा साहिब और शिव सिंह बागान कॉलोनी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व. शिवदेव सिंह के परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कमेटी द्वारा स्व. शिवदेव सिंह की पत्नी माता गुरदीप कौर सहित उनके पुत्रों मनोहर सिंह, रनजोद सिंह, प्रितपाल सिंह, परमजीत सिंह और हरिंदर सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.