गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर निकलेगा नगर कीर्तन
लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। यहियागंज गुरुद्वारा में वैसाखी एवं श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर पांच अप्रैल को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में इस नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं एवं गुरुद्वारा कमेटी शामिल होंगी। पांच अप्रैल को नगर कीर्तन सुबह 6:30 बजे नाका हिंडोला गुरुद्वारा से चलकर 10:00 बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचेगा। नगर कीर्तन पर आगे आगे गतका दल अपने जौहर दिखाएगा। नगर कीर्तन में विशेष रूप से स्कूल के बच्चों का बैंड होगा। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी द्वारा मिस्सी रोटी व प्याज का प्रसाद वितरित किया जाएगा। पांच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.