गुरु तेगबहादुर के 78वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम आज से
मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- अहरौरा। नगर के पट्टीखुर्द स्थित गुरु तेग बहादुर साहिबजी गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर का 78वां प्रकाशोत्सव रविवार से लेकर मंगलवार तीन दिनों तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को शाम पांच बजे गुरुग्रंथ साहब की सवारी निकाली जाएगी। गुरु तेग बहादुर ने भारत वर्ष की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर औरंगजेब के जुल्म का प्रतिकार करते हुए हिन्दू धर्म की रक्षा की थी। इस कारण गुरु तेग बहादुर को धर्मरक्षक और हिन्द की चादर कहा जाता है। गुरु तेग बहादुर संवत 1722 के आनंदपुर साहिब से तीर्थ यात्रा के दौरान प्रयागराज (इलाहाबाद) से विंध्याचल, मिर्जापुर से चुनार, पटिहटा होते हुए अहरौरा पहुंचे थे, जहां 11 दिनों तक निवास किए थे। गुरु तेग बहादुर सिंह जी के नाम पर अहरौरा में भाई साधो सिंह द्वारा बाग भी लगवाया गया था, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.