नई दिल्ली, फरवरी 18 -- Moon Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope: चंद्र ग्रह और गुरु ग्रह का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्म व भाग्य के कारक गुरु इस समय मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही मन और भावनाओं के कारक चंद्र का गोचर भी मिथुन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के गोचर करते ही मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु का संयोग बनना बेहद लाभकारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में 25 फरवरी, 2026, बुधवार के दिन 08:24 पी एम पर होगा। इस राशि में चंद्र देव 27 फरवरी की रात तक रहेंगे। मिथुन राशि में चंद्र और गुरु का गोचर होने से गजकेसरी राजयोग बनेगा। चंद्र और गुरु के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट ही प्रॉफिट मिलेगा वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेग...